Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान शांतारशाह रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अहमद अली पुत्र महौब्बत अली, निवासी मोहल्ला जैनपुरा, रामनगर चुंगी, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 243/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल चंदन सिंह चौहान एवं होमगार्ड अभिषेक कुमार शामिल रहे।

 

ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है और अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स