Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हुड़दंगियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

हुड़दंगियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने हुड़दंग और आमदा-फसाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले पर नजर रख रही थी।

17 अगस्त 2026 को इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को निर्मला छावनी स्थित पुंडीर की चक्की के पास पांच युवक मुकदमा वादी प्रिंस के साथ बहसबाजी करते मिले। पुलिस के मुताबिक, युवक मुकदमा लिखाए जाने को लेकर नाराज थे और इसी बात को लेकर वादी से विवाद कर रहे थे।

 

पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि समझाने के बावजूद युवक और अधिक उत्तेजित हो गए तथा वादी के साथ आमदा-फसाद पर उतर आए।

 

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पांचों युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. मनीष पुत्र नरेश सिंह, उम्र 26 वर्ष

2. बोबी गिरी पुत्र प्रदीप गिरी, उम्र 19 वर्ष

3. धीरज गिरी पुत्र प्रदीप गिरी, उम्र 22 वर्ष

4. करन उर्फ नन्दी पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र 24 वर्ष

5. मोहित पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 23 वर्ष

 

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जीवन तिवारी, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल सौरभ नौटियाल शामिल रहे।

 

हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स