Home » लेटेस्ट न्यूज़ » स्वतंत्रता दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान  )हरिद्वार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरिद्वार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले के सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में SSB, CRPF एवं BDS टीम ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात सभी टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं।

 

स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स