Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 30 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 30 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब

हरिद्वार। 15 अगस्त 2026 को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न पुलिस लाइन, थानों एवं कार्यालयों में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस अधीक्षक अपराध सुश्री निशा यादव ने ध्वजारोहण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की सेवा के प्रति शपथ दिलाई।

ध्वजारोहण के दौरान पुलिस जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरे उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक और प्रशस्ति प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही जनपद हरिद्वार के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

15 अगस्त 2026 पर इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

 

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कर्तव्य निर्वहन के लिए जनपद हरिद्वार से कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न श्रेणियों में सम्मान के लिए चयन किया गया।

 

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह

पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)

 

सीओ शिशुपाल सिंह नेगी

 

सीओ संजय चौहान

निरीक्षक गोविंद कुमार

 

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)

 

फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह

 

उपनिरीक्षक शाहजाद अली

 

हेड कांस्टेबल सोनू कुमार

 

आरक्षी आबिद

 

उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक

 

मुख्य आरक्षी मंगल सिंह

 

आरक्षी नरेंद्र नेगी

 

आरक्षी दीपक चंद्र

 

आरक्षी हर्ष उनियाल

 

मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार

 

मुख्य आरक्षी अंकित रावत

 

आरक्षी नितिन कुमार

 

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र

 

मुख्य आरक्षी राकेश कुमार

 

 

26 जनवरी को चयनित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मान

 

विगत 26 जनवरी को चयनित हरिद्वार जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)

 

एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव

 

एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह

 

निरीक्षक शांति कुमार

 

निरीक्षक प्रदीप बिष्ट

 

फायरमैन दिनेश कुमार

 

आरक्षी राहुल आर्या

 

आरक्षी दीप गौड़

 

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)

 

सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी

 

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)

 

निरीक्षक हितेश कुमार

 

हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत

 

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम ने पुलिस बल में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को और मजबूत किया। हरिद्वार पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स