Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 चोरी की बाइक बरामद

सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 चोरी की बाइक बरामद

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

 रिपोर्ट अशरफ खान ) बंद पड़ी खाद फैक्ट्री बनी थी चोरी की बाइकों का ठिकाना, साथी की तलाश जारी

 

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 09 चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करता था।

दिनांक 14 सितंबर 2026 को किरवी चौक पर सिडकुल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पॉलिटेक्निक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन अचानक बाइक का टायर फिसलने से वह सड़क पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे दबोच लिया।

पुलिस ने बाइक का इंजन नंबर, चेसिस नंबर और वाहन संख्या जांची तो वह थाना सिडकुल में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे में चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कई वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 08 और मोटरसाइकिल तथा एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सिटी क्षेत्र के सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद को अपना टारगेट बनाया हुआ था। आरोपी की पहचान श्रवण पुत्र रमेश, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना बहादराबाद, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

 

पुलिस जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ हरिद्वार के लक्सर, बहादराबाद, सिडकुल व कलियर थानों के अलावा देहरादून के डोईवाला तथा उत्तर प्रदेश के देवबंद थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट और अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं।

 

बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, फरार चल रहे उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

 

बरामदगी

 

– 09 चोरी की मोटरसाइकिल

– 01 मोटरसाइकिल के पार्ट्स

 

पुलिस टीम

 

थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सैनी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, संजय, सोहन राणा, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, रिपेन्द्र कैन्तुरा एवं होमगार्ड आफताब मलिक।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स