रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को कोतवाली नगर हरिद्वार में सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार ने सभी SPOs को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SPOs ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनके योगदान की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी SPOs को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
Post Views: 40




