लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » दुर्गागढ़ जंगल में बाइकर्स का हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने 8 बाइक पर की कार्रवाई

दुर्गागढ़ जंगल में बाइकर्स का हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने 8 बाइक पर की कार्रवाई

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान )हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के दुर्गागढ़ जंगल में सड़क पर बाइक से स्टंट और हुड़दंग मचा रहे बाइकर्स के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो बाइकर्स को पकड़कर उनकी मोटरसाइकिलें सीज कर दी गईं, जबकि मौके से मिली छह अन्य मोटरसाइकिलों को पुलिस ने थाने लाकर लावारिस में दाखिल किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि दुर्गागढ़ जंगल में कुछ युवक सड़क पर मोटरसाइकिलों से स्टंट करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से दो बाइकर्स को पकड़ लिया।

 

पुलिस ने पकड़े गए बाइकर्स की मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। वहीं, मौके पर खड़ी मिली छह अन्य मोटरसाइकिलों को थाने लाकर लावारिस में दाखिल किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक से स्टंट और हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया।

 

सीज की गई मोटरसाइकिलें

 

UK08W-9483

 

UK07BS-1653

 

 

लावारिस में दाखिल 6 मोटरसाइकिलें

 

UK08BB-2009 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग

 

UA08-J-6775 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग

 

UK08AF-2821 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग

 

UK08BE-1954 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग

 

UK08BD-580 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग

 

UK017Y-0510 — स्प्लेंडर प्लस, काला रंग

 

 

पुलिस टीम

 

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 उपेन्द्र सिंह, उ0नि0 बबलू चौहान, हेड कांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल मनोज वर्मा और कांस्टेबल नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स