लेटेस्ट न्यूज़
पथरी पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए गोमांस तस्कर, भारी मात्रा में मांस और उपकरण बरामद | थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई | गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी | यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज | हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी | सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया सुरक्षा का वचन

नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया सुरक्षा का वचन

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान )हरिद्वार। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर कप्तान नवनीत सिंह की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनसे रक्षा का वचन लिया। इस दौरान छात्राओं ने चंदन का टीका लगाकर एसएसपी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।एसएसपी नवनीत सिंह ने भी नन्ही छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से उनकी भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करते हुए करियर को लेकर अपने अनुभव साझा किए और लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

एसएसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के नियंत्रित एवं जिम्मेदारी से इस्तेमाल की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों से भटका सकता है। उन्होंने बच्चों को अपनी पढ़ाई और करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रक्षाबंधन के भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संदेश को आत्मीयता के साथ साझा किया गया।

Leave a Comment

Poll

[democracy id="1"]

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स