रिपोर्ट अशरफ खान हरिद्वार। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने 19/20 अगस्त 2026 की रात वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वांछित चल रहे चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटी:
1. महबूब पुत्र रफीक, निवासी तेलपुरा, थाना बुग्गावाला
2. राशिद पुत्र नूरा, निवासी तेलपुरा, थाना बुग्गावाला
3. राशिद पुत्र हमीद, निवासी तेलपुरा, थाना बुग्गावाला
4. असलम पुत्र इस्लाम, निवासी तेलपुरा, थाना बुग्गावाला
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र भण्डारी और कांस्टेबल विक्रम।




