Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शमशान घाट की सड़क निर्माण का ग्राम प्रधान एकता पटेल ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत युवा टीम विकास की ओर इब्राहिमपुर ने किया धन्यवाद

शमशान घाट की सड़क निर्माण का ग्राम प्रधान एकता पटेल ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत युवा टीम विकास की ओर इब्राहिमपुर ने किया धन्यवाद

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

शमशान घाट की सड़क निर्माण का ग्राम प्रधान एकता पटेल ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत युवा टीम विकास की ओर इब्राहिमपुर ने किया धन्यवाद

 

बहादराबाद। ग्राम पंचायत भगतानपुर आबिदपुर उर्फ इब्राहिमपुर में रविवार को श्मशान घाट की सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन ग्राम प्रधान एकता पटेल द्वारा किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

सड़क निर्माण के उद्घाटन के अवसर पर युवा टीम विकास की ओर के मुख्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। टीम के पदाधिकारियों ने कहा कि श्मशान घाट तक बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को विशेष रूप से अंतिम संस्कार के समय काफी सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

 

युवा टीम विकास की ओर के पदाधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए ग्राम प्रधान एकता पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य लगातार आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

 

इस दौरान युवा टीम विकास की ओर के अध्यक्ष कादिर राणा, उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, रोहित सैनी, सरफराज खान, शाहरुख खान, गौतम राज, मुजम्मिल खान, , सादान खान एवं अन्य सदस्य व

ग्राम पंचायत सदस्य प्रस्तावक पिकम सिंह, एवं रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

युवा टीम के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और श्मशान घाट तक पहुंचना पहले की अपेक्षा सुगम हो जाएगा।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स