(रिपोर्ट अशरफ खान )ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, महिला-पुरुष समेत 09 आरोपितों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा, हुड़दंग और आपस में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर हुड़दंग कर रहे लोगों को चिन्हित किया।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सिडकुल थाना क्षेत्र में कुछ महिला एवं पुरुष सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंगबाजी करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त था।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुड़दंग कर रहे व्यक्तियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस की बात नहीं मानी गई। इसके बाद पुलिस ने महिला एवं पुरुष समेत कुल 09 आरोपितों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला हो या पुरुष, सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने, राहगीरों को परेशान करने अथवा हुड़दंग करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र एवं कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।




