लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस की सतर्कता में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद की नमाज़

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद की नमाज़

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

ब्यूरो चीफ मुजम्मिल खान तिरछी नजर न्यूज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतज़ाम

ईद पर्व के अवसर पर जनपद हरिद्वार में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न करायी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे।

सुबह से ही पुलिस बल ईदगाहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

ईद की नमाज़ के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से संचालित किया गया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया गया।

जनपदभर में सभी समुदायों के सहयोग, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के चलते ईद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हरिद्वार पुलिस ने सभी नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स