लेटेस्ट न्यूज़
पथरी पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए गोमांस तस्कर, भारी मात्रा में मांस और उपकरण बरामद | थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई | गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी | यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज | हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी | सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हॉटस्पॉट इलाकों में सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, 800 से ज्यादा संदिग्धों का सत्यापन

हॉटस्पॉट इलाकों में सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, 800 से ज्यादा संदिग्धों का सत्यापन

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान  ) हरिद्वार। आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार सुबह जनपद के चयनित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों और गलियों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया तथा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में 03 सितंबर 2026 को कोतवाली कलियर, कोतवाली नगर हरिद्वार और कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों को संदिग्ध साइबर अपराधों की दृष्टि से चिन्हित किया गया था।

सत्यापन अभियान के दौरान कुल 804 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 87 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए, जबकि 34 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई।

 

तीन थाना क्षेत्रों में चला अभियान

 

कोतवाली कलियर:

320 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 30 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए, जबकि 13 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई।

 

कोतवाली नगर हरिद्वार:

323 व्यक्तियों का सत्यापन हुआ। पुलिस एक्ट में 22 चालान किए गए तथा 12 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई।

 

कोतवाली सिडकुल:

161 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 35 चालान किए गए और 9 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई।

 

पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने सहित साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में भी जागरूक किया।

 

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

Poll

[democracy id="1"]

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स