लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान

हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान )30 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 12 अक्टूबर को मतदान और 14 अक्टूबर को होगी मतगणना

 

 

हरिद्वार। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में रिक्त पंचायत पदों पर चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। उपचुनाव में कुल 17 रिक्त पदों पर निर्वाचन होगा, जिनमें 14 सदस्य ग्राम पंचायत और 3 ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं।

 

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 4 अक्टूबर को नाम वापसी और 5 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

 

इन पदों के लिए 12 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

 

विकासखंडवार रिक्त पदों में बहादराबाद में ग्राम पंचायत सदस्य के 2, रुड़की में 1, भगवानपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के 5 और ग्राम प्रधान का 1, नारसन में ग्राम पंचायत सदस्य के 3 तथा लक्सर में ग्राम पंचायत सदस्य के 3 और ग्राम प्रधान के 2 पद शामिल हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स