लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » झबरेड़ी कलां दोहरे हत्याकांड का आरोपी अमन उर्फ भरोसी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

झबरेड़ी कलां दोहरे हत्याकांड का आरोपी अमन उर्फ भरोसी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान  ) हरिद्वार। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झबरेड़ी कलां में हुए दोहरे हत्याकांड के वांछित आरोपी अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी बहन रुपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना (18) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमन उर्फ भरोसी मोटरसाइकिल से गांव की ओर आ रहा है। पुलिस टीम ने नहर पुल पिकेट पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बूढ़पुर पाल बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर समाज में बदनामी होने की बात से नाराज होकर उसने दोनों की हत्या की थी।

 

मुठभेड़ के संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली झबरेड़ा में मु0अ0सं0 160/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-बी) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

बरामदगी:

 

.315 बोर का 1 अवैध तमंचा

 

2 खोखा कारतूस

 

1 जिंदा कारतूस

 

बिना नंबर प्लेट की 1 हीरो होंडा मोटरसाइकिल

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स