रिपोर्ट अशरफ खान.हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की देर रात बच्ची के पिता हारुन ने पुलिस को उसके अचानक लापता होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर से प्रचार कराया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुबह तलाश के दौरान बच्ची बेड़पुर के पास अकेली घूमती मिली। पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी, उ0नि0 अमित नौटियाल सहित अन्य पुलिसकर्मी।#HaridwarPolice #OperationSmile #कलियरपुलिस #ऑपरेशनस्माइल #हरिद्वार #गुमशुदाबच्ची #बच्ची_सकुशल_बरामद #UttarakhandPolice #PoliceNews #HaridwarNews




