Home » लेटेस्ट न्यूज़ » धनतेरस-दीपावली पर हरिद्वार में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, ज्वालापुर से हरकी पैड़ी तक पुलिस की विशेष व्यवस्था

धनतेरस-दीपावली पर हरिद्वार में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, ज्वालापुर से हरकी पैड़ी तक पुलिस की विशेष व्यवस्था

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान..हरिद्वार। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी और कमर्शियल वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

 

 

ज्वालापुर में विशेष पार्किंग व्यवस्था

 

ज्वालापुर में भगत सिंह चौक, सेक्टर-2, दुर्गा चौक और रानीपुर मोड़ आने वाले वाहनों के लिए ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन पार्किंग, भाईचारा होटल के पास और डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रीराम चौक से कटहरा बाजार की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

हरिद्वार शहर में नो-एंट्री

 

कोतवाली नगर क्षेत्र में सूखी नदी तिराहा से भीमगोड़ा बैरियर और पंतद्वीप निकासी द्वार से भीमगोड़ा बैरियर तक भारी एवं कमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूधाधारी से आने वाले वाहनों के लिए सूखी नदी पार्किंग तथा ऋषिकुल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

 

कनखल और रानीपुर में भी यातायात डायवर्जन

 

कनखल में सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक कमर्शियल लोडिंग वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। वाहनों के लिए नहर पटरी मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं रानीपुर क्षेत्र में चिन्मय चौक से शिवालिकनगर, बसपा तिराहा और सलेमपुर चौक तक भारी एवं छोटे कमर्शियल लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

पुलिस की आमजन से अपील

 

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने, त्योहारों के दौरान अधिक से अधिक दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने और वन-वे व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर टोइंग की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों से भी ग्राहकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।#Haridwar #HaridwarPolice #TrafficPlan #Dhanteras2026 #Diwali2026 #GovardhanPuja #BhaiDooj #हरिद्वार #हरिद्वार_पुलिस #यातायात_प्लान #धनतेरस #दीपावली #गोवर्धन_पूजा #भैया_दूज #TrafficUpdate #UttarakhandNews

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स