लेटेस्ट न्यूज़
थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई | गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी | यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज | हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी | सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान | भगवानपुर में गोकशी का मामला: पति-पत्नी हिरासत में, एक आरोपी फरार |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी

गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान. हरिद्वार रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुई 8 वर्षीय किशोरी को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परेशान परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को रामपुर, रुड़की निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में सूचना दी कि उनकी 8 वर्षीय भांजी घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 509/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार तलाश और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

 

अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने गंगनहर पुलिस की तत्परता और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे:

 

* प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव

 

* वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी

 

* उपनिरीक्षक नवीन कुमार

 

* उपनिरीक्षक पंकज कुमार

 

* महिला हेड कांस्टेबल बबीता

 

* कांस्टेबल रणवीर

 

* कांस्टेबल संजय कुमार

 

* कांस्टेबल राकेश राणा

 

* कांस्टेबल मुकेश कुमार (AHTU हरिद्वार)

 

* कांस्टेबल प्रभाकर

 

Leave a Comment

Poll

[democracy id="1"]

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स