Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आगामी चुनाव को लेकर श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को नोटिस जारी

आगामी चुनाव को लेकर श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को नोटिस जारी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान )हरिद्वार। आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में श्यामपुर थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को अपने लाइसेंसी हथियार निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित थाने अथवा निर्धारित स्थान पर जमा कराने के लिए नोटिस तामील कराए गए हैं।

पुलिस ने शस्त्र धारकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

श्यामपुर पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स