लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बारहवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, डीएम और एसएसपी ने किया स्वागत

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बारहवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, डीएम और एसएसपी ने किया स्वागत

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

हरिद्वार। उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित बारहवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। राज्यपाल के विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग भी मौजूद रहे।

 

राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

 

बारहवें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां एवं अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स