लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » एक ही थाने में समयावधि पूरी करने वाले 76 पुलिसकर्मियों के तबादले

एक ही थाने में समयावधि पूरी करने वाले 76 पुलिसकर्मियों के तबादले

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान  ) एसएसपी हरिद्वार ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, तत्काल प्रभाव से नए थानों में संभालेंगे जिम्मेदारी

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में एक ही थाना/कोतवाली में निर्धारित समयावधि पूर्ण कर चुके 76 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नए थाने एवं कोतवाली में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

 

स्थानांतरण सूची में कोतवाली नगर, कनखल, श्यामपुर, रानीपुर, सिडकुल, ज्वालापुर, बहादराबाद, रुड़की, गंगनहर, भगवानपुर, कलियर, बुग्गावाला, लक्सर, पथरी, खानपुर, मंगलौर और झबरेड़ा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

सूची के अनुसार कोतवाली नगर में 11, कनखल में 4, श्यामपुर में 4, रानीपुर में 5, सिडकुल में 7, ज्वालापुर में 11, बहादराबाद में 7 तथा रुड़की में 5 पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। इसके अलावा गंगनहर, भगवानपुर, कलियर, बुग्गावाला, लक्सर, पथरी, खानपुर, मंगलौर और झबरेड़ा थानों में भी पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है।

 

एसएसपी के निर्देश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण को विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

प्रमुख स्थानांतरण

 

– प्रीतपाल सिंह सैनी — रानीपुर से कोतवाली नगर

– प्रदीप कुमार — सिडकुल से कोतवाली नगर

– पूजा शर्मा — रानीपुर से कोतवाली नगर

– वीरेन्द्र सिंह चौहान — बहादराबाद से कनखल

– गजेन्द्र प्रसाद — सिडकुल से श्यामपुर

– राकेश सिंह नेगी — पथरी से रानीपुर

– प्रदीप सिंह नेगी — ज्वालापुर से सिडकुल

– सुशील कुमार — पथरी से ज्वालापुर

– नवीन चन्द्र — लक्सर से बहादराबाद

– विवेकानन्द — बहादराबाद से रुड़की

– सिद्धार्थ कुमार — श्यामपुर से गंगनहर

– हरिओम — बुग्गावाला से भगवानपुर

– शाह आलम — बहादराबाद से कलियर

– डोडी सिंह चौहान — रुड़की से लक्सर

– मनीष कुमार — मंगलौर से पथरी

– नाजिम — भगवानपुर से खानपुर

– मौ. आबिद — कलियर से मंगलौर

– राजेश सेमल्टी — कोतवाली नगर से झबरेड़ा

 

शेष पुलिसकर्मियों को भी आदेशानुसार अलग-अलग थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में तैनाती दी गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स