लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » एनजीओ के राशन मामले की रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकार ने जताई साजिश की आशंका, SSP से शिकायत की तैयारी

एनजीओ के राशन मामले की रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकार ने जताई साजिश की आशंका, SSP से शिकायत की तैयारी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान ) हरिद्वार। एनजीओ से जुड़े राशन वितरण मामले की रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकार महबूब अली ने अपने खिलाफ कथित साजिश और बदनाम करने के प्रयास का आरोप लगाया है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महबूब अली ने मीडियाकर्मियों के सामने पूरे मामले की जानकारी साझा की। इस दौरान क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे।

 

महबूब अली के अनुसार, उन्होंने हाल ही में जनहित से जुड़े एक मामले में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा राशन वितरण के नाम पर कथित तौर पर प्रति राशन कार्ड 50 रुपये लिए जाने की खबर प्रकाशित की थी। उनका दावा है कि इस रिपोर्टिंग के बाद एनजीओ से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने और मूल मामले से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से साजिश रची गई।

 

पत्रकार ने आरोप लगाया कि इस कथित साजिश के तहत गांव की एक महिला से उनके खिलाफ झूठी एवं मनगढ़ंत शिकायत दिलाई गई। महबूब अली का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर हुई पुलिस जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी फेरूपुर चौकी पुलिस को भी है।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘NK News’ नामक एक डिजिटल चैनल/यूट्यूब चैनल ने शिकायत से जुड़े तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि किए बिना वीडियो प्रसारित किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ।

 

SSP से मिलकर कार्रवाई की मांग

 

महबूब अली ने बताया कि वह इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार से मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि फर्जी शिकायत कराने, कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करने की बात कही है।

 

पत्रकार महबूब अली ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी पत्रकारिता आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव या धमकी के बावजूद वह तथ्यों के आधार पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

 

हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों पर एनजीओ संचालकों, संबंधित महिला और ‘NK News’ की ओर से उनका पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स