लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

 

हरिद्वार। मंगलवार देर शाम औद्योगिक क्षेत्र में कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

oplus_8388608

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरेश उर्फ भिंडे उर्फ राज पुत्र कन्हैया, निवासी बी-4/409, निकट साईं मंदिर, सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।

वहीं फरार अभियुक्त की पहचान दिनेश पुत्र गोमा राम, निवासी बी-4/305, सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में बताई गई है।

 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाश कर रही हैं।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

 

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और गिरफ्तार आरोपी से क्या बरामदगी हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद सामने आने की संभावना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स