लेटेस्ट न्यूज़
थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई | गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी | यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज | हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी | सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान | भगवानपुर में गोकशी का मामला: पति-पत्नी हिरासत में, एक आरोपी फरार |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गंगा के बीच टापू पर फंसी महिला, जल पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

गंगा के बीच टापू पर फंसी महिला, जल पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच एक महिला टापू पर फंस गई। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस और जल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार 6 जून की देर रात श्री कृष्णा आश्रम, संन्यास रोड से सूचना मिली कि आश्रम के पीछे गंगा नदी के पार एक टापू पर एक महिला फंसी हुई है। सूचना पर कोतवाली कनखल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गंगा में पानी का बहाव अधिक होने के कारण जल पुलिस की सहायता ली गई।

जल पुलिस टीम ने नाव के जरिए टापू तक पहुंचकर महिला का सफल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद महिला को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

 

पूछताछ में महिला ने अपना नाम मैमवती (55 वर्ष) पत्नी लखन, निवासी गैहरब, पलवल (हरियाणा) बताया। महिला ने अपने पुत्रों के नाम सुरेंद्र और मुकेश बताए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला गंगा स्नान के दौरान बहकर टापू पर पहुंच गई थी और वहीं फंस गई।

 

पुलिस महिला के परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। हरिद्वार पुलिस और जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान सुरक्षित बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

Poll

[democracy id="1"]

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स