रिपोर्ट मुजम्मिल खान
देवप्रयाग क्षेत्र के तोता घाटी में आज एक बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और 108 एम्बुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में सवार सभी 39 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दुर्घटना में कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय जांच के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। राहत कार्य के दौरान पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी तथा यातायात को भी सुचारु रूप से संचालित किया।

प्रशासन की तत्परता और बचाव दलों के समन्वित प्रयासों से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




