लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » दौलतपुर के जंगल में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

दौलतपुर के जंगल में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

ब्यूरो चीफ मुजम्मिल खान

 

बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर के जंगलों में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

घायल बदमाश को उपचार के लिए जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजा जा रहा है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा जंगल क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

फिलहाल मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास समेत अन्य विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने और प्रारंभिक जांच के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अपडेट किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स