लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » नाबालिग वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज

नाबालिग वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान ) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जगजीतपुर क्षेत्र के स्कूलों और आसपास की गलियों में चलाए गए अभियान के दौरान 20 स्कूटी और मोटरसाइकिल सीज की गईं।

 

अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया। टीम ने विद्यालय प्रशासन से वार्ता कर कार्रवाई की। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अभिभावकों को पहले ही नोटिस देकर नाबालिग बच्चों को स्कूटी या मोटरसाइकिल से स्कूल न भेजने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से स्कूल पहुंच रहे थे और वाहनों को आसपास की गलियों में खड़ा कर रहे थे।

 

परिवहन विभाग ने संबंधित अभिभावकों को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अभियान में एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, यातायात कर अधिकारी वरुणा सैनी और भारत भूषण भी मौजूद रहे।

 

विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित आयु और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बच्चों को वाहन न चलाने दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स