लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रेलवे स्टेशन पर ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया, 29 सितंबर को यूनियनों के साथ बैठक

रेलवे स्टेशन पर ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया, 29 सितंबर को यूनियनों के साथ बैठक

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान  ) हरिद्वार। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यातायात संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान स्टेशन के मुख्य मार्ग, प्रवेश क्षेत्र, ऑटो-विक्रम एवं ई-रिक्शा के ठहराव स्थल, यात्रियों के पिक-अप और ड्रॉप व्यवस्था तथा भीड़ के समय यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने पाया कि स्टेशन के सामने अनावश्यक रूप से वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है। इसके समाधान के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत सीमित संख्या में ही ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा को पिक-अप क्षेत्र में आने की अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य वाहनों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जाएगा।

व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले 29 सितंबर को ऑटो-विक्रम यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूनियनों के सुझाव लेकर होल्डिंग एरिया, पिक-अप/ड्रॉप व्यवस्था और वाहनों के संचालन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 

संयुक्त निरीक्षण में नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा, क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी और यातायात निरीक्षक संदीप नेगी मौजूद रहे। प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के समन्वय से स्टेशन क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाने और यात्रियों को राहत देने की दिशा में यह व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स