रिपोर्ट अशरफ खान हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले में गाय के स्वामी की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को नवीन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 320/2026, धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, उसी दिन तलाश के दौरान जमालपुर नहर पटरी से घटना में शामिल बताए जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। आरोपी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार का निवासी बताया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल गम्भीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह।




