(रिपोर्ट अशरफ खान )ऑपरेशन प्रहार के तहत धनपुरा गांव में पुलिस ने की कार्रवाई, 810 ट्रेट्रा पैक बरामद
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ पथरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनपुरा गांव से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 16 पेट्टी में 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पथरी थाना पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा लिंक रोड, चकरोड, गांव-कस्बों और हाईवे पर लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धनपुरा गांव में कार्रवाई करते हुए दीन मोहम्मद उर्फ चन्दु पुत्र यासीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, मनोज कुमार और महेश बाबू शामिल रहे।




