लेटेस्ट न्यूज़
थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई | गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी | यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज | हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी | सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान | भगवानपुर में गोकशी का मामला: पति-पत्नी हिरासत में, एक आरोपी फरार |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान   हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले में गाय के स्वामी की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को नवीन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 320/2026, धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, उसी दिन तलाश के दौरान जमालपुर नहर पटरी से घटना में शामिल बताए जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। आरोपी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार का निवासी बताया गया है।

 

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

 

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल गम्भीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह।

Leave a Comment

Poll

[democracy id="1"]

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स