लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » उत्तराखंड में देर रात भूकंप के तेज झटके, चमोली रहा केंद्र; दिल्ली-NCR तक महसूस हुई कंपकंपी

उत्तराखंड में देर रात भूकंप के तेज झटके, चमोली रहा केंद्र; दिल्ली-NCR तक महसूस हुई कंपकंपी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान) देहरादून। उत्तराखंड में देर रात भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर समेत कई इलाकों में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात में झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए।

 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र चमोली जिले में जमीन से करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

 

बताया गया कि रात करीब 10:24 बजे हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पौड़ी के श्रीनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी धरती हिलने की खबर सामने आई।

 

भूकंप के झटके उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहे। इसका असर मैदानी और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया। जानकारी के मुताबिक शिमला, कुरुक्षेत्र, नोएडा, चंडीगढ़ और नई दिल्ली तक कंपन महसूस की गई।

 

भूकंप के बाद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स