रिपोर्ट मुजम्मिल खान
नई दिल्ली। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में ध्रुव राठी नजर आ रहे हैं। वीडियो में ध्रुव राठी ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क और 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होने की बात कही है।
वीडियो में ध्रुव राठी कहते नजर आते हैं कि 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में मुलाकात होगी, जबकि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मिलने की बात कही गई है। उन्होंने इन कार्यक्रमों को अपने मतदाताओं और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में बताया।
अभिजीत दीपके द्वारा साझा किए गए वीडियो के सामने आने के बाद इन दोनों प्रस्तावित प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में ध्रुव राठी की मौजूदगी से यह संकेत मिलता है कि वह दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं।
गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को बेंगलुरु और 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित इन कार्यक्रमों को लेकर आयोजकों की ओर से आगे की जानकारी साझा की जा रही है।




