लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से नुकसान, किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश

हरिद्वार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से नुकसान, किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान  )जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए सर्वे के आदेश, क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल खुलवाने और प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश

हरिद्वार, 9 अक्टूबर 2026। हरिद्वार जनपद में शुक्रवार सुबह अचानक बदले मौसम के बाद कई क्षेत्रों में आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से नुकसान की सूचना सामने आई है। तेज हवाओं और ओलों के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ ही कई स्थानों पर पेड़ गिरने से भवनों और सड़क मार्गों पर भी असर पड़ा है। कुछ स्थानों पर आवागमन बाधित होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण जहां भी पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हुई हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर पेड़ों को हटाकर यातायात और आवाजाही सुचारू कराई जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

फसलों के नुकसान का होगा सर्वे

 

जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि एवं तेज आंधी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का गंभीरता से आकलन करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति का सर्वेक्षण कर नियमानुसार रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे पात्र किसानों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा और राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।

 

क्षतिग्रस्त भवनों का भी होगा निरीक्षण

 

प्रशासन को प्रभावित भवनों और अन्य स्थलों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने के साथ ही आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नुकसान के आकलन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य करना, बाधित मार्गों को सुचारू कराना और नुकसान झेलने वाले लोगों एवं किसानों तक नियमानुसार राहत पहुंचाना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स