Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान पत्रकार

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की पुलिस व्यवस्था में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल में कई कोतवाली प्रभारियों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक बदलाव को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को ज्वालापुर से कोतवाली नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अमरजीत सिंह को बहादराबाद से ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केसी भट्ट को कोतवाली कनखल, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी और मनोज मैनवाल को मंगलौर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा भगवान महर को मंगलौर से श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल, संजय मिश्रा को खानपुर, कुन्दन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

 

उप निरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। नरेन्द्र सिंह को झबरेड़ा से बुग्गावाला, अंकुर शर्मा को बुग्गावाला से गंगनहर, मनोज गैरोला को झबरेड़ा से पथरी और अशोक सिरसवाल को गैस प्लांट चौकी से मंगलौर भेजा गया है। वहीं रविन्द्र कुमार को सीआईयू रुड़की और नितेश शर्मा को सीआईयू हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

 

हरकी पैड़ी चौकी, चण्डीघाट, भीकमपुर, सुल्तानपुर, लण्ढौरा, नारसन, मण्डावर, सप्तऋषि, खड़खड़ी और औद्योगिक क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।

 

महिला उप निरीक्षकों के स्थानांतरण भी इस सूची में शामिल हैं। निशा को नगर से बहादराबाद, भावना पंवार को कनखल से लक्सर, सोनल रावत को ज्वालापुर से गंगनहर, संदीपा भण्डारी को रानीपुर से कनखल और मीनाक्षी बिष्ट को सिडकुल से पथरी भेजा गया है।

 

आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल उनके नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए तथा अनुपालन से पुलिस कार्यालय को अवगत कराया जाए।

 

जनपद में एक साथ 94 पुलिस अधिकारियों के तबादलों से पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

 

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स