कोतवाली नगर हरिद्वार
शराब के धंधे में संलिप्त 01 आरोपित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 28 मई 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने मायापुर क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित के कब्जे से 36 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित –
पियूष पुत्र वेदप्रकाश, हाल निवासी बिकेश्वर कॉलोनी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार, मूल निवासी बुढ़ाना मोड़ मकान नंबर 34/9 ग्राम खंजापुर काशीराम कॉलोनी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी –
36 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा।
पुलिस टीम –
1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार
2. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
3. कानि0 अनिल कुमार
4. कानि0 रमेश




