रिपोर्ट अशरफ खान..हरिद्वार। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पथरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी और कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 03 नवंबर 2026 को फेरूपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बिशनपुर और भवापुर में अवैध शराब की बिक्री एवं कसीदगी की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम बिशनपुर निवासी मुकेश पुत्र जगदीश को 52 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का के साथ पकड़ा गया। वहीं, ग्राम भवापुर निवासी राहुल पुत्र प्रेम सिंह को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पथरी में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल जयपाल चौहान, नरेश बहुगुणा, रविन्द्र बिष्ट, सुरेश रावत और बालक राम शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




