Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गौकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी को रानीपुर पुलिस ने दबोचा, छत से भागने की कोशिश नाकाम

गौकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी को रानीपुर पुलिस ने दबोचा, छत से भागने की कोशिश नाकाम

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान. हरिद्वार। गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम सलेमपुर स्थित उसके घर पर दबिश देकर उस समय पकड़ा, जब वह पुलिस को देखकर छत के रास्ते फरार होने का प्रयास कर रहा था।

 

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को सरपंच फार्म हाउस के पास आयशा कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में टावर के निकट गौकशी की घटना सामने आई थी। मामले में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 के तहत उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 5 और 11 में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

 

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 2 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सलेमपुर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी आस मौहम्मद उर्फ आशू ने छत के रास्ते भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे हिरासत में ले लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र इनाम निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल वीरेंद्र जोशी और कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।

 

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स