Home » लेटेस्ट न्यूज़ » नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, सौतेला पिता गिरफ्तार; हिमाचल से बरामद हुई किशोरी

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, सौतेला पिता गिरफ्तार; हिमाचल से बरामद हुई किशोरी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान.हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के शारीरिक शोषण के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को किशोरी के अपहरण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तलाश के दौरान पुलिस ने किशोरी को हिमाचल प्रदेश स्थित उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद किया।

 

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद मां की दूसरी शादी हुई थी। इसके बाद सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। शारीरिक शोषण से परेशान होकर वह घर छोड़कर अपनी बड़ी बहन के पास चली गई थी।

 

किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 4 नवंबर 2026 को आरोपी सचिन कुमार निवासी बिजनौर, हाल निवासी सीतापुर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोनल रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर शामिल रहीं।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स