Home » लेटेस्ट न्यूज़ » धनतेरस-दीपावली पर कनखल पुलिस का तोहफा, 82 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

धनतेरस-दीपावली पर कनखल पुलिस का तोहफा, 82 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान..हरिद्वार। धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर कनखल पुलिस ने 82 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 82 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 30 हजार रुपये है।

 

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने बताया कि उन्हें मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

कनखल पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 20 हजार रुपये है। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी और हेड कांस्टेबल नीरज रावत।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स