Home » लेटेस्ट न्यूज़ » यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 187 चालान और 7 वाहन सीज

यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 187 चालान और 7 वाहन सीज

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान.हरिद्वार।सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हरिद्वार में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 187 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया।

 

बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद और रोड़ी बेलवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने पर 68 चालान किए गए। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और हेलमेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 70 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा बिना वैध परमिट वाहन संचालन, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, वाहनों में अनधिकृत बदलाव, प्रदूषण मानकों की अनदेखी तथा फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और टैक्स संबंधी अनियमितताओं पर भी चालान किए गए।

 

अभियान के दौरान बसों, मालवाहक वाहनों, टैक्सी, ऑटो और दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई।

 

प्रवर्तन अभियान में वरुणा सैनी, हरीश कुमार सती, मुकेश भारती, भारत भूषण, अश्वनी कुमार और रविंद्र पाल सैनी ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

 

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और संचालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज वैध रखें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स