Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रानीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

( रिपोर्ट अशरफ खान )हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-1 बीएचईएल में हुई घर और दुकान में चोरी की दो घटनाओं का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर चोरों संदीप और सुदीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, दो हाथ की घड़ियां और दुकान से चोरी की गई तिल के तेल की दो पेटियां (36 बोतल) बरामद की हैं।

 

 

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर की रात चोरों ने सेक्टर-1 बीएचईएल स्थित एक घर का ताला तोड़कर अलमारी से कान के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी के दो जोड़ी बिछुए और दो घड़ियां चोरी कर ली थीं। इसके बाद पास की एक दुकान का गेट तोड़कर वहां से तिल के तेल की दो पेटियां चोरी कर लीं।

 

लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम और सीआईयू ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 11 नवंबर की रात सेक्टर-1 स्थित आर्य समाज मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र मदन निवासी भभूतावाला बाग और सुदीप पुत्र प्रदीप निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संदीप के खिलाफ पहले भी चोरी और शस्त्र अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक पुनीत दनोसी सहित पुलिस टीम।

 

#HaridwarPolice #HaridwarNews #RanipurPolice #OperationPrahar #BHEL #CrimeNews #PoliceAction #चोरी #गिरफ्तारी #हरिद्वार_पुलिस #ऑपरेशन_प्रहार #हरिद्वार_न्यूज

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स